*त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक*
संवाददाता
राज सिंह कुशीनगर*
रामकोला,कुशीनगर।सावन में पड़ने वाले त्योहार मोहर्म व सावन सोमारी को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बुधवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के उपस्थित गणमान्य नागरिको से शन्ति पूर्वक कोविड प्रिटोकल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की और कहा कि अल्पसंख्यक भाई पांच,पांच की संख्या में नमाज अता करे जिसमे कोरोना प्रोटो काल का पालन हो तथा हिन्दू भाई
सावन माह में कावड़ यात्रा न निकाले ।पूजा अर्चना में निष्चित दूरी में रहे तथा मास्क का प्रयोग हर हाल में करे। अगर गांव में कोई अराजक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोसिस करे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रसाशन को दे ,तुरन्त कार्यवाही होगी।सामाजिक सौहातद बनाए रखने एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हुए पीस कमेटी की बैठक में नूरी साहब,जुल्फकार अली साभासद,साबिर हुसैन,टेकुआटार के प्रधान राधेश्याम यादव ,इसरायल खान, मनोज सिंह श्रीनेत,अखिलेश कुमार,सुशील पाण्डे, सहित कांस्टेबल संतोष यादव,मिथिलेश यादव,ब्रिजेश दुवे, अशोक पाण्डे,अजय यादव, धर्मेन्द्र यादव,प्रशान्त गुप्ता, आर0 पी0 यादव, आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-