पटना में आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज कुमार को गोली मारकर निर्मम हत्या, दहशत बालू माफियाओ के ख़िलाफ़ दर्जनों बार किया था शिकायत पटना-अपराधियों ने आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया है । पंकज कुमार ने बीते वर्ष अवैध बालू खनन और कारोबार को लेकर दर्जनों शिकायत किया था । अपनी सुरक्षा को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने वरीय पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत किया था ।पटना जिले के रानीतलाब थाना क्षेत्र के कटारी गाँव के समीप अपराधियों ने आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज कुमार को गोली मार दिया है । शनिवार के सुबह पुलिस ने पंकज कुमार का लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । जनपारा निवासी मृतक पंकज सिंह का पिता निर्मल सिंह भी हाल के दिनों में भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें की थी और पूर्व में भी गाँव में कई से दुश्मनी रही है । अभी तक परिजनों ने किसी पर आरोप नही लगाया है और हत्या के पीछे किसका हाथ है पुलिस छानबीन में जुटी है ।सुत्रों की माने तो पंकज सिंह ने बीते वर्ष में बालू माफियाओ के ख़िलाफ़ शिकायत की थी ।वही पुलिस में भी ख़तरा को लेकर शिकायत किया था । हाल के दिनों में रूपये को लेकर भी विवाद था ।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-