बीहार के भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मनचले युवकों ने एक घर में घुसकर एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया, जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के समय पीड़िता की मां को हथियार के बल पर रोके रखा गया। पुलिस के अनुसार, अलीगंज मुहल्ले के एक घर में चार सिरफिरे युवक घुस गए और वे 12वीं की छात्रा के साथ जबरदस्ती करने लगे। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवकों ने छात्रा पर तेजाब उड़ेल दिया।
पीड़िता की मां ने कहा, ‘तेजाब और हथियार लिए युवक रसोई घर में घुस आए और 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। मैंने जब इसका विरोध किया तो हथियार के बल पर मुझे रोक कर बेटी पर तेजाब डाल दिया।’
तेजाब से बुरी तरह झुलसी छात्रा जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास से काफी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए। लोगों की मदद से छात्रा को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-