पंजाब में भाजपा, कैप्टन और ढींढसा की पार्टी के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो गया है। भाजपा पंजाब में 65 सीटों पर लड़ेगी। कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखदेव ढींढसा की पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा भी मौजूद रहे।
यह गठबंधन 117 में से 71 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुका है। पंजाब में कल से नामांकन शुरू हो रहे हैं, ऐसे में गठजोड़ तेजी से चुनावी रणनीति फाइनल करने में जुटा है।

More Stories
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी-
सेंट्रल जेल गोइंदवाल में कैदियों में खूनी संघर्ष-
बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल बनी सदस्य वित्त रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार-