June 22, 2026

पंजाब चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोहाली में FIR दर्ज करने के आदेश दिए-

Spread the love

*चंडीगढ़:* पंजाब चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोहाली में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. शिरोमणि अकाली दल की ओर से केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की गई थी. अकाली दल की ओर से कहा गया था कि केजरीवाल दूसरी अन्य पार्टियों के खिलाफ झूठा आरोप लगा रहे हैं. कहा गया था कि आम आदमी के संयोजक की ओर से बिना बुनियाद के आरोप लगाए जा रहे हैं.

 

अकाली दल की ओर से कहा गया कि आज आम आदमी पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें दूसरी अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए खिलाफ संदेश दिया गया है. इससे पंजाब की जनता को गुमराह किया जा रहा है. अकाली दल ने कहा कि आप पार्टी की ओर से किया गया ये काम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.