September 22, 2026

पंजाब को लेकर हाई कोर्ट चिंतित-

Spread the love

*पंजाब को लेकर हाई कोर्ट चिंतित, पूछा- पीएम का दौरा सरकार संभाल नहीं पाई, डेरा प्रमुख को लाए तो हालात कैसे संभालेंगे!*

 

*पंजाब सरकार के डेरा प्रमुख को प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाने के आदेश पर लगी रोक को हटाने के के आग्रह पर न्यायाधीश ने कहा प्रधानमंत्री के दौरे को सरकार संभाल नहीं पाई। डेरा प्रमुख को अगर अदालत में पेश किया गया तो हालात कैसे संभाले जा सकते हैं?*

 

*चंडीगढ़*

*बेअदबी मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाए जाने के लिए पंजाब सरकार की दलील पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है। हाई कोर्ट के जस्टिस अरविंद सांगवान ने कहा कि क्या यह वीआइपी है और प्रधानमंत्री से ऊपर है? प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जो हुआ वह सरकार संभाल नहीं पाई तो डेरा प्रमुख को अगर अदालत में पेश किया गया तो हालात कैसे संभाले जा सकते हैं?*

 

*साभार*