July 13, 2026

*पंचकोशी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बिजली की होगी कटौती*

Spread the love

*पंचकोशी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बिजली की होगी कटौती*

टोडरपुर उपकेंद्र पर 27 जून से 3 जुलाई तक दिन में 8 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप–भरत भूषण राय अधिशासी अभियंता

रोहनिया-पंचकोशी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अमरा बाईपास से भीमचंडी तक  पंचकोशी मार्ग  में 132 के वी राजातालाब से निर्गत 33 के वी जख्खिनी फिटर जिस पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जख्खिनी, टोडरपुर तथा काशीपुर केंद्र जुड़े हुए हैं। काशीपुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन के विस्थापन का कार्य किया जाना है। पंचकोशी रोड मार्ग में आने वाले 33 केवी की लाइन तथा टोडरपुर उपकेंद्र से 11 केवी की लाइन को 27 जून से 3 जुलाई तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती किया जाएगा। जिसके बारे में बिजली विभाग के  अधिशासी अभियंता भरत भूषण राय व एसडीओ आर एन यादव ने जानकारी दी।