April 19, 2026

नैनी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमे के आरोपी किये गये गिरफ्तार-

Spread the love

नैनी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमे के आरोपी किये गये गिरफ्तार

 

नैनी प्रयागराज।नैनी पुलिस द्वारा आज दो अलग मुकदमे से जुड़े आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।जानकारी के अनुशार जिसमे एक अभियुक्त रेलवे सिंग्नल की केबिल व पटरी लॉक करने वाली चाभी चुराने का आरोप से जुड़ा है दूसरा ब्यक्ति कूटरचना व चारसौबीसी की धारा का वांछित अपराधी है।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में जनपद प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना नैनी प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विपिन कुमार व प्रेम चन्द्र शर्मा ने चोरी के सम्बन्ध में थाने में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आये वांछित आरोपी गोपी निषाद पुत्र स्व0विजय बहादुर निवासी मोहब्बतगंज नैनी प्रयागराज को थाना क्षेत्र निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। वहीँ गोपी के निशान देहि पर पुलिस ने रेलवे के 15 मीटर सिंग्नल की केवल तथा पटरी लॉक करने वाली लोहे की 11चाभी आदि बरामद करने के बाद आगे की कार्यवाही पूरी की। इसीक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नैनी की देख रेख में आज उप निरीक्षक सर्वेश कुमार कास्टेबल इन्द्रजीत द्वारा थाना क्षेत्र एडीए बाल भारती से थाने में दर्ज मुकदमा 613/22 से सम्बंधित वांछित आरोपी राजीव कुमार सिंह पुत्र सीताराम निवासी टिकुरी मेजा प्रयागराज उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

FTR