*अलग अलग चोरी के अभियोग के आरोपीगणों को औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने किया गिरफ्तार*
औद्योगिक प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आज थाने में दो अलग अलग मोबाइल चोरी मुकदमे से सम्बंधित जुड़े कुल तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपियों के चोरी की हुई मोबाइल बरामद हुए है उनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया।जनपद प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का रमित शर्मा ने पुलिस आयुक्त का जब से पदभार संभाला है जनपद में कानून ब्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियो की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।आयुक्त के निर्देश का अनुपालन में थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र संजीव कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में थाने में पंजीकृत मुकदमा 120/22से जुड़े आरोपी चाँद उर्फ चंदा उर्फ समीर पुत्र मो0 इरफान बनी चौराहा सरायइनायत प्रयागराज को चोरी की दो मोबाइल के साथ हाईटेक सीटी सड़वा से हिरासत मे लिया है।इसी क्रम में उनकी पुलिस टीम ने 12 घण्टे के भीतर दर्ज अभियोग 341/22 धारा 379 का खुलासा करते हुए सम्बन्धित आरोपी अभिनव गिरी पुत्र राजेन्द्र गिरी व सतेन्द्र यादव पुत्र ब्रजनारायण यादव निवासीगण सड़वाकला औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज को चोरी की मोबाइल के साथ पानी की टंकी से गिरफ्तार करने में सफल हुई।गिरफ्तार पुलिस दरोगा रामविलास व प्रहलाद हेड कांस्टेबल बिटू त्रिवेदी,उप निरीक्षक कमलेश गिरी सिपाही बालकृष्ण ने पकड़े गये आरोपियों को थाने ले आने के बाद शेष लिखा पढ़ी पूरा करते हुए आगे की संवैधानिक कार्यवाही को पूरा किया। FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-