September 14, 2026

नेता प्रतिपक्ष भी कोविड 19 के खिलाफ जनसमूह के साथ – अजय मिश्रा

Spread the love

नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी ने अपनी विधान सभा बांसडीह मे कोरोना के खिलाफ जनता सहयोग के लिए विधायक निधि से 1 करोड़ की राशि देने की सहमति प्रदान की है। इस राशि को उन्होंने बांसडीह में चिकित्सालय को हाइटेक करने और कोरोना के खिलाफ उपयुक्त उपकरणों की खरीदारी करने के साथ बलिया जनपद में चिकिसलयी उपकरणों की खरीदारी में खर्च करने की अपील किया है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वारियर्स की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सफाई कर्मियों के लिए भी ज़रूरी उपकरण जैसे ग्लव्स, मास्क इत्यादि की खरीदारी के लिए 1 लाख रुपये की व्यवस्था अलग से दिया है। आपको बता दे कि रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष है और जनता के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते है।