June 23, 2026

अयोध्या जिले में चारे और खानें की भारी कमीं

Spread the love

अयोध्या भूख से मरने की कगार पर गाय, बंदर

भूखे बंदर इंसानों को काट रहे हैं, अब तक 39 लोगों को काट चुके हैं बंदर। जिला प्रशासन अपनी कॉलर ऊंची करने में लगा।
डीएम अनुज झा लगातार जिले की व्यवस्था देखने की बजाए, मुख्यालय पर डेरा जमाए हुए। ग्राउंड रिपोर्टिग में फेल हो रहे आईएएस अनुज कुमार। भूख से बेहाल गौशालाओं में गाय, अयोध्या जिले कि 4प्रमुख गौशालाओं में चारे और पानी की भारी कमीं। योगी आदित्यनाथ ने पहले दिन से ही ‘कोई भूखा न सोने पाए’ कार्यक्रम चला रखा है, लॉक डाउन में नहीं है किसी को बाहर निकलने की अनुमति। इंसानों और जानवरों को भूखा नहीं सुलाने की योजना पर पारी फेरने में लगा अयोध्या जिला प्रशासन। रुदौली, बीकापुर, गोसाईंगंज, अयोध्या, रामसेवक पुरम, कार सेवक पुरम, नया घाट समेत दर्जनों स्थानों पर गौवंश कागज, पन्नी, कचरा खाने को मजबूर, बंदरों ने भूख से इंसानों को काटना शुरू किया। श्रीराम हॉस्पिटल के सीएमएस अनिल कुमार के अनुसार इस वक़्त मंदिर बंद होने से बंदरो में भोजन की कमीं है, अब तक 3दर्जन से ज्यादा रेबीज के मामले बंदरों से जुड़े हुए आए हैं। जिला प्रशासन के चना, चारा और गुड़ की पोल खुलने लगी। कहीं नहीं है कोई व्यवस्था।

इसके पहले भी कई दर्जन गाय चारे से दम तोड़ चुकी थी। कागजी खाना पूर्ति में जुटा प्रशासन।