*नीतीश कुमार का बड़ा कदम, अपने करीबी RCP सिंह को बनाया JDU का नया अध्यक्ष-*
*बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।*
*आरसीपी सिंह आईएएस कैडर के सेवानिवृत पदाधिकारी भी हैं। साथ ही काफी दिनों से जदयू संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। खबर है कि नीतीश कुमार ने ही जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुद इसके संकेत दिए हैं।*
*जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए तमिलनाडु, केरल, बंगाल और झारखंड के प्रतिनिधि भी पहुंचे हैं। बैठक से पहले जदयू महासचिव संजय झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा होगी। अरुणाचल के मुद्दे पर भी बात होगी, उसका असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-