*दबंगों ने उजाड़ डाला गरीब महिला का आशियाना गिड़गिड़ाती रहीं पीड़िता।*
*गोण्डा -* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोण्डा दौरे के बाउजूद दबंगों को नहीं है कानून कार्यवाही का खौफ । मामला थाना तरबगंज क्षेत्र के उदवत नगर का हैं जहाँ पर दबंगों ने गरीब महिला के रहन सहन वाले छापर को बेखौफ उजाड़ डाला और घर में रखें घरगरिस्ती के समान को फेक दिया। पीड़ित महिला रोती गिड़गिड़ाती रहीं । और दंबगों से आशियाना न उजाड़ने की गुहार लगाती रहीं लेकिन दबंगो का दिल जरा सा नहीं पसीजा । जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार लगातर दबंग व भूमाफियाओं पर कड़ा प्रहार कर सलाखों में डाल रहीं। और भय मुक्त प्रदेश बनाने में भरसक प्रयास किया जा रहा है ।जहाँ अपराधियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया जा रहा हैं। वहीं गोण्डा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा दिन प्रतिदिन सरहानीय कार्य और नये खुलासे किए जा रहे हैं। परन्तु तरबगंज पुलिस अपने ही धुन में मस्त हैं। जबकि पीड़ित महिला द्वारा दबंगों के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए कई दिनों से तहरीर लेकर तरबगंज थाने की चक्कर लगा रहीं हैं । प्रकरण में अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया। महिला का कहना है मैं कि अपने बच्चों समेत इसी छापर में रहती हूँ । उक्त घटना से पीड़िता डरी सहमी हुईं हैं। और आसमान के नीचे रहने पर विवश है। सूत्र

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-