बिहार महागठबंधन के घटक दलों में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हम पार्टी के बाद अब रालोसपा में खटपट की खबर आ रही है। रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने नागमणि पर एक्शन लिया है। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें पार्टी की ओर से शोकॉज भी पूछा गया है।
रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने मीडिया के लिए बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नागमणि को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर से हटाया जाता है। नागमणि पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया है। उनसे यह पूछा गया है कि क्यों नहीं आपकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी जाए।
इधर राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि पिछले दिनों दिवंगत जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई थी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नागमणि ने भी मंच साझा किया था। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में नागमणि ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की थी।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक