प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल में एक साथ दो एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 24 घंटे के टीवी चैनल अरुण प्रभा को लॉन्च किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार विकास की पंचधारा: बच्चों की पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।
पीएम मोदी ने ईटानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज अरुणाचल प्रदेश में 4 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मिला। कनेक्टिविटी तो सुधरेगी ही राज्य के पावर सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत बेहतर होगी और अरुणाचल की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
मैं बार-बार कहता आया हूं कि न्यू इंडिया तभी अपनी पूरी शक्ति से विकसित हो पाएगा, जब पूर्वी भारत, नॉर्थ ईस्ट का तेज़ गति से विकास होगा। ये विकास संसाधनों का भी है और संस्कृति का भी। ये विकास अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने का भी है और दिलों को जोड़ने का भी।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-