प्रेस नोट
परियोजना निदेशक, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, परियोजना कार्यान्वयन इकाई, वाराणसी द्वारा नवनिर्मित तरना फ्लाईओवर पर Load Capacity Test कराये जाने हेतु 72 घण्टों के लिए यातायात ब्लाक प्रदान करने के निमित्त यातायात डायवर्जन किये जाने के अनुरोध पर उपरोक्त कार्य को पूर्ण किये जाने हेतु जनहित में यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्न प्रकार से लागू किये जाने का निर्णय लिया गया हैः-
1.शहर की तरफ से एयरपोर्ट बाबतपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन गिलटबाजार, गुरूनानक स्कूल से बांयें मुड़कर शिवपुर रेलवे क्रासिंग होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से बाबतपुर की तरफ जा सकेंगे।
2.शहर की तरफ से एयरपोर्ट बाबतपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन बस, ट्रक इत्यादि गिलटबाजार से गुरूनानक स्कूल, भरलाई होते हुए भेलखा मोड़ होकर बाबतपुर की तरफ जा सकेंगे।
3.बाबतपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड होकर चाॅंदमारी, भोजूबीर होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
4.बाबतपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड होकर आजमगढ़ रोड पर आकर पाण्डेयपुर होते हुए भी शहर की तरफ प्रवेश कर सकेंगे।
5.यह डायवर्जन व्यवस्था दिनांकः07.11.2018 को समय 20.00 बजे से दिनांकः09.11.2018 को समय 20.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
(सुरेश चन्द्र रावत)
पुलिस अधीक्षक यातायात,
वाराणसी।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-