August 10, 2026

नारदा केस मे दो मंत्री समेत टीएमसी के चार नेता गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

नारदा केस मे दो मंत्री समेत टीएमसी के चार नेता

गिरफ्तार,ममता बोलीं- मुझे भी गिरफ्तार कीजिए

 

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनते ही नारदा केस में उनके मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सीबीआई ने नारदा मामले में आरोपी फिरहाद हकीम,सुब्रत चटर्जी,सोवन चटर्जी और मदन मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह सीबीआई के अधिकारी फिरहाद हकीम के आवास पर पहुंचे और घर की तलाशी की। इसके बाद फिरहाद हकीम को सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए ले आए।

 

 

*जबकि मामले के दो सरग़ना मुकुल राय और सुवेन्दु अधिकारी बाहर हैं।*

 

 

नारदा स्टिंग में शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय भी थे. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी का वीडियो अपने यूट्यूब पर पोस्ट भी किया था.

 

*बाद में शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए*