May 1, 2026

जनहित में जनपद अलीगढ़ में अभूतपूर्व कार्य: 05 दिवस में 13 स्थानों पर पिकेट/बीट बॉक्स/अस्थाई चौकी हुई क्रियाशील- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *जनहित में जनपद अलीगढ़ में अभूतपूर्व कार्य: 05 दिवस में 13 स्थानों पर पिकेट/बीट बॉक्स/अस्थाई चौकी हुई क्रियाशील*‼️

 

*एसएसपी अलीगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जन सुनवाई के लिए विशेष तौर से छः थाने जिनमें एक भी चौकी नहीं थी में थाना प्रभारियों को “अपराध नियन्त्रण” के लिए आमजन से जनसम्पर्क बढ़ाने हेतु आदेशित किया था।*

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ *श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा जनपद के 10 थाने (थाना अकराबाद, थाना छर्रा, थाना बरला, थाना गंगीरी, थाना विजयगढ़, थाना पिसावा, थाना गभाना, थाना चण्डौस, थाना लोधा, थाना गोधा) के *28 हल्कों को पिकेट/बीट बॉक्स/चौकी* में तब्दील करने हेतु अपने अधीनस्थों को थानों के क्रियाकलापों को दृष्टिगत रखते हुए *जनसुनवाई* को आमजन के लिए सुगम बनाने, *कानून एवं शान्ति व्यवस्था* के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु आदेशित किया गया था इनमें *06 थाने (थाना बरला, थाना छर्रा, थाना गंगीरी, थाना पिसावा, थाना गोधा, थाना चण्डौस)* में पूर्व में कोई भी चौकी नहीं थी ।

उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 17.05.2021 तक जनपद के *07 थाने (थाना अकराबाद, थाना छर्रा, थाना बरला, थाना गंगीरी, थाना विजयगढ़, थाना पिसावा, थाना चण्डौस)* के *13 हल्के (गोपी, भूड़िया, बरला मोड़, गाजीपुर, कलियानपुर, नौगांव, बढ़ारी बुजुर्ग, तेहरा मोड़, कटहरा आलमपुर, कस्बा पिसावा, सबलपुर, दौरऊ मोड़, रामपुर शाहपुर) में पिकेट/बीट बॉक्स/अस्थाई चौकी क्रियाशील हुई* । जनपद पुलिस के सुदृढ़ीकरण के लिए समाज के सम्भ्रान्त व्यक्ति तथा अन्य विभागों द्वारा जगह/भवन उपलब्ध कराये गये ।

 

‼️ गौरतलब है कि एसएसपी महोदय द्वारा पूर्व में समस्त चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारियों को जनसुनवाई में बेहतरी लाने एवं ट्रैफिक चालान एवं अन्य एप के परिचलन में बढ़ोत्तरी लाने आदि के सम्बन्ध में सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एवं आम जनमानस के प्रति सीधे सुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु डाटा पैकेज सहित सिम कार्ड आवंटित किये जा चुके हैं ताकि आकस्मिक स्थितियों में सीधे अपने चौकी इंचार्ज से सम्पर्क कर सकते हैं ।

 

*शेष अन्य जगह पर भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कार्य में तेजी लाने के लिए कहा है वहीं अन्य विभाग एवं संभ्रांत लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु सहयोग करना चाहते हैं तो पिकेट/बीट बॉक्स/ अस्थाई चौकी आदि हेतु पुलिस के बैठने के लिए एवं उपकरण रखने के लिए जगह उपलब्ध करा सकते हैं ।*