नहर मे पानी न आने से किसान परेशान
बड़ागॉव वाराणसी ८ दिसम्बर — बड़ागॉव क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर में पिछले बीस दिनों से पानी न आने के कारण दर्जनों गांव के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं ।
विदित हो की इस समय गेहू, चना ,तथा इस फसली सीजन में बोई जाने वाली फसलों की बुआई और सिचाई केे लिये जल की आवश्यकता है लेकिन क्षेत्र से गुजरने वाली नहर में पिछले बीस दिनों से पानी ना होने के कारण सैकडो़ गांव के किसान नीजी नलकुपों से महंगे दर पर पानी की सिंचाई करने को विवश हैं । किसान जल के अभाव में जहां फसलों की सिचाई और बुआई बाधित हो रही है वहीं महंगा पानी मिलने के कारण खेती की है लागत बढ़ जायेगी जिससे किसान काफी चिंतित हैं । क्षेेत्र के जयशंकर पांडेय , धुरंधर सिंह , इकबाल नारायण सिंह ,हरिओम पांडेय ,आजाद पटेल ,रामबचन पटेल ,मौहसिन रजा शास्त्री सहित सैकडो़ किसानों ने जिलाधिकारी वाराणसी से अविलंब पानी छोड़े जाने की मांग किया है ।
रिपोर्टर-कृष्ण मोहन गुप्ता उर्फ बग्गा





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-