बड़ागॉव वाराणसी ८ दिसम्बर–थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर आज सुबह लगभग १० बजे जौनपुर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गई जिससे दुकान के बाहर खड़ी 65 वर्षीय वृद्ध महिला हंशा देवी निवासी गजोखर फूलपुर थानाक्षेत्र गंभीर रूप से घायल हो गई आसपास के लोग और बाबतपुर चौकी के पुलिस कर्मियों की मदद से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया गया ।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त घायल महिला बड़ागांव थाना क्षेत्र के इसीपुर गांव निवासी अपनी बेटी और दामाद बुझारत यादव से मिलने के लिए आई थी और वापस घर जाते समय बाबतपुर चौराहे पर हादसे का शिकार हो गई । बताया जाता है की अनियंत्रित ट्रक पहले चौराहे पर स्थित रमेश दुबे की चाय की दुकान की भट्ठी तोड़ते हुये बगल में स्थित फुलपुर थानाक्षेत्र के पुअरा गांव निवासी गनेश चौरसिया के पान गुटखे की दुकान के बाहर लगी गोमटी को तोड़ते हुये दुकान में घुस गई जिससे गुमटी और दुकान में रखे की हजारों रूपये मुल्य के सामान नष्ट हो गये साथ ही दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । ट्रक चालग छठु निवासी गाजीपुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया ।
रिपोर्टर – कृष्ण मोहन गुप्ता उर्फ बग्गा के साथ राजा दुबे






More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol