May 28, 2026

*धार्मिक स्थल के पास मिला प्रतिबंधित पशु की हड्डियां, क्षेत्र में तनाव फोर्स तैनात*

Spread the love

वाराणसी : कज्जाकपुरा स्थित अतिसंवेदनशील क्षेत्र लाटभैरव मन्दिर के पास रविवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब सुबह मन्दिर के पीछे जानवरों की भारी तादाद में हड्डियां व खोपड़ी मिलने से एक वर्ग के लोगों में तनाव व्याप्त हो गया।

सूचना पर तत्काल पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल से हड्डियां व खोपड़ी हटवाया गया। धार्मिक स्थल पर भारी संख्या जुटे लोग अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

आदमपुर एसओ राजीव सिंह व लाटभैरव चौकी इंचार्ज देवी शरण यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं, अराजकता फैलाने वालों को कतई बख्सा नहीं जाएगा। रविवार की सुबह बजरंग दल के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी लाटभैरव मंदिर पर दर्शन पूजन करने पहुंचे थे।…