IAS Tina Dabi Marriage: दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, जानिए कौन हैं उनके हमसफरl
टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा पास की थी। उन्होंने 2016 बैच के सेकेंड टॉपर अतहर खान से निकाह किया था लेकिन दो साल पहले दोनों का तलाक हो गया। अब वह आईएएस प्रदीप गवांडे को अपना हमसफर बनाने जा रही हैं। प्रदीप 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं।UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) दोबारा शादी करने जा रही हैं। 2016 राजस्थान कैडर की अफसर टीना 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे (IAS Pradeep Gawande) से 22 अप्रैल को विवाह करेंगी। बताया जा रहा है कि जयपुर के एक होटल में पूरा फंक्शन होगा। टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। दो साल बाद 2020 में उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- ‘वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’। चुरू के कलेक्टर रह चुके प्रदीप गवांडे की भी यह दूसरी शादी है। आईएएस बनने से पहले वह डॉक्टर रह चुके हैं। गौरतलब है कि अतहर खान 2016 यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर थे। ट्रेनिंग के दौरान टीना डाबी और उनके बीच प्रेम हुआ था। 2018 में दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।अतहर खान पहले राजस्थान में ही कार्यरत थे पर तलाक के बाद वह जम्मू-कश्मीर कैडर लेकर अपने राज्य चले गए। टीना डाबी मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। पिछले साल उनकी बहन रिया डाबी ने भी अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। रिया सबसे कम उम्र में यूपीएससी क्लियर करने वाली कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं। उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में एग्जाम क्लियर किया है।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza