*ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रीय रेलवे के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का बरेका दौरा*
मेसर्स राइट्स के अधिकारियों के साथ जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय रेलवे के पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बनारस रेल इंजन कारखाना में उपलब्ध निर्माण सुविधाओं को देखने के लिए आज दिनांक 29.03.2022 को बरेका का दौरा किया। जिम्बाब्वे के राष्ट्रीय रेलवे के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट मार्टिन तफ़ारा दीन्हा / बोर्ड के अध्यक्ष, श्री इलेश कुमार पटेल / बोर्ड के सदस्य, सुश्री रेस्पिना ज़िनांडुको / महाप्रबंधक, श्री लवमोर कटोन्हा / ट्रैक्शन एंड क्वालिटी और श्री त्सिएत्सी एनडलोवु / क्षेत्रीय इंजीनियर सम्मिलित थे।
इस अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना के उच्चाधिकारियों की टीम के साथ प्रतिनिधियों की बैठक हुई। उक्त बैठक में बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री राजेश कुमार राय, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल श्री आर.आर. प्रसाद, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन एवं विपणन श्री नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर/निरीक्षण श्री अनंत सदाशिव और मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको श्री रणविजय ने भाग लिया। बैठक के दौरान, बरेका की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया और जिम्बाब्वे के प्रतिनिधिमंडल को निर्यात किए गए लोको के विवरण से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल इस चर्चा से काफी खुश दिखे।
तत्पश्चात् उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बरेका कार्यशाला की विभिन्न शॉपों जैसे न्यू ब्लॉक शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप आदि का दौरा किया। कारखाना भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को लोकोमोटिव निर्माण के विभिन्न चरणों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल को बरेका में उपलब्ध अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं को भी दिखाया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल को ब्रॉड गेज लोकोमोटिव से परिवर्तित मानक गेज लोकोमोटिव भी दिखाया गया। प्रतिनिधिमंडल बरेका में उपलब्ध डिजाइन क्षमताओं और निर्माण सुविधाओं से काफी प्रभावित हुए ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max