August 24, 2026

देश में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले-

Spread the love

*देश में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले:* कानपुर में अमित नाम का 16 साल का एक लड़का अपने दोस्तों के साथ मैदान पर क्रिकेट खेलने गया था। इस दौरान बल्लेबाजी करते समय जब वह अपने शॉट पर रन लेने के लिए दौड़ा तो अचेत होकर पिच पर ही गिर गया।

 

इसके बाद परेशान उसके साथियों ने चेस्ट को दबाया लेकिन कोई हरकत ना होती देख वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। घरवालों को भी सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल तो आए लेकिन उस समय तक डॉक्टर बच्चे को मृत घोषित कर चुके थे।

 

डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार लड़के को कार्डियक अटैक पड़ा था, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।