नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,977 नए केस सामने आए। कोरोना के नए मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,38,845 हो गई है। रविवार को कोरोना से 154 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के चलते देश में अब तक से 4,021 लोगों की जान जा चुकी है।
बता दें कि देश में अभी 77,103 पॉजिटिव केस हैं जबकि 57,720 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक देश में सबसे ज्यादा 1,577 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 829 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है, वहीं मध्य प्रदेश में यह संख्या 281 है, पश्चिम बंगाल में 269 और दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 231 है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-