November 2, 2026

देश भर के संरक्षण गृह में हो रहे बलात्कार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान सम्पन्न

Spread the love

वाराणसी (व्यूरो) – 13 अगस्त।
देश भर में सरकारी संरक्षण गृहों में हो रहे बलात्कार व उत्पीड़न के खिलाफ रेड ब्रिगेड ट्रस्ट व बनारस के साथी संगठनों ने आज बीएचयू गेट के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

आज के कार्यक्रम के संबंध में रेड ब्रिगेड की वाराणसी इकाई की अध्यक्ष नेहा चौबे ने बताया कि मुजफ्फरपुर की घटना दिल दहला देने वाली है साथ ही जिस तरह से देबारिया, हरदोई, सीतापुर में बालिकाओ व महिलाओ के गायब होने खबर आ रही है यह दिखाता है कि सरकार किस तरह से पूरी तरह से लापरवाह है और बेटियों की सुरक्षा करने में अक्षम है। आज तक ढेरो संरक्षण गृह में सीसीटीवी कैमरे तक नही  लगे है जिससे साफ है कि इस मामले में गंभीरता  की कमी है।

आज के  कार्यक्रम के डॉ. इंदू, शालिनी सिंह, दीपक पुजारी, निर्भया के गांव से आई दिव्या, अजय पटेल, प्रियंका, समेत अनेको उपस्थित रही।