वाराणसी (व्यूरो) – स्थानीय थानाक्षेत्र के बाबतपुर वाराणसी मार्ग पर सेहमलपुर के पास बीती रात १२ बजे ससुराल जा रहे केबल मिस्त्री की नई बाईक चार अञात अपराधी छीनकर भाग निकले सुचना पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांचकर रही है । जानकारी के अनुसार चौबेपुर थानाक्षेत्र के टीकरी गांव निवासी केबल मिस्त्री राहुल कुमार यादव शिवपुर में स्थित एक केबल नेटवर्क में वहीं रहकर केबल मिस्त्री का काम करता है । कल रात १२ बजे वह शिवपुर से बडागॉव थानाक्षेत्र के सेहमलपुर में स्थित अपने ससुराल बिना नंबर की नई बाईक सी डी डीलक्स हीरो से जा रहा था|
रास्ते में एन एच ५६ पर सेहमलपुर के पास दो बाईक सवार चार अपराधियों ने उसे रोककर बाईक से धक्का देकर गिरा दिया और उसकी बाईक लेकर भाग निकले । मिस्त्री ने उसी समय १०० नंबर पर पुलिस को सुचना दिया मौके पर पीआरवी की दो दो गाड़िया पहुची लेकिन बाईक और अपराधियों का कही पता नही चला । पुलिस भुक्तभोगी से पुछताछ कर रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-