*अब तक की प्रमुख खबरें 28 मार्च 2019*
*शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर* – जम्मू-कश्मीर के शोपियां के केलर इलाके में आतंकियों के साथ हो रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं
*2 अप्रैल को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे राहुल गांधी* – कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र 2 अप्रैल को जारी करेगी। घोषणापत्र पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में जारी किया जाएगा
*केजरीवाल का नया वादा,ई पूर्ण राज्य बनने पर दिल्लीवालों को 85% आरक्षण* – विधानसभा चुनावों में सस्ती बिजली और मुफ्त पानी के वादे से सत्ता पर पहुंचे केजरीवाल ने इस बार दिल्लीवालों से पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर शिक्षण संस्थानों में 85 फिसदी आरक्षण देंने का वादा किया है
*पीएम मोदी मेरठ से करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत, दो दिन में होंगी छह रैलियां* – पीएम मोदी चुनाव तारीखों का ऐलान होने के करीब तीन हफ्तों से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद अपने प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। इसी के मद्देनज़र वह गुरुवार और शुक्रवार को देश के कई राज्यों में छह रैलियां करने वाले हैं। रैली की शुरुआत पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के मेरठ से करेंगे
*10% सवर्ण आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर एससी में सुनवाई आज* – सुप्रीम कोर्ट में आज को सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़े लोगों को 10% आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई होगी। कोर्ट इस पर विचार करेगा कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए शैक्षणिक संस्थानों और नौकरियों में 10% आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी पीठ को भेजी जाएं या नहीं।
*सीएम कुमारस्वामी के आरोपों के बाद बेंगलुरुमें देर रात कई जगह आयकर विभाग की छापेमारी* – कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि 300 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारी बेंगलुरू आ रहे हैं और मुमकिन है कि वह कल छापेमारी करें। कुमारस्वामी के आरोप के आरोप के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है
*बच्चे हैं राहुल गांधी, कुछ भी कहते हैं, उनकी बातों पर क्या टिप्पणी करूं: ममता बनर्जी* – सीएम ममता बनर्जी से जब राहुल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो ममता ने बड़ी गंभीरता से कहा कि बच्चे हैं राहुल गांधी और एक छोटे बच्चे की बातों पर मैं क्या कहूं, ममता ने कहा कि वह राहुल गांधी के बयान को इतनी अहमियत नहीं देती कि उस पर बातचीत करें।
*अमेरिका का डर समाप्त, अब कभी भी परमाणु परीक्षण कर सकता है भारत* – करीब तीन दशक पहले अमेरिका के डर से परमाणु परीक्षण टाल दिए जाने की मजबूरी अब भारत के सामने नहीं रह गई है। एएस {एंटी सेटेलाइट मिसाइल} के परीक्षण के बाद भारत पर उपग्रहों के जरिए चौबीस घंटे नजर रखने वाले अमेरिका को अब पीछे हटना पड़ेगा।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-