पुलवामा में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों की चिंता का अब अंत हो जाएगा क्योंकि देश की सबसे खूबसूरत महिला ने उनका हाथ थाम लिया है। उसने आश्वस्त किया है कि वह उनकी और उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई समेत प्रत्येक जरूरत को पूरा करने के लिए अपना खजाना खोल देगी। यह महिला है देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी।
नीता ने धीरुभाई अंबानी स्क्वायर में अपने पुत्र आकाश अंबानी के श्लोका के साथ विवाह उपरांत सुरक्षा बलों और पुलिस बलों के करीब 7000 परिवारों के लिए आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कहा, आपका परिवार हमारा परिवार है। आपका परिवार पूरे देश का परिवार है। आप हैं तो हम हैं। आज की शाम आपके नाम, आज की शाम देश के रखवालों के नाम। उन्होंने इस मौके पर नवदंपती के सुखद भविष्य के लिए वहां मौजूद जवानों का आशीर्वाद भी मांगा।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-