April 21, 2026

देवरानी ने जेठानी जेठ सहित नाबालिग पर दर्ज कराया मुकदमा-

Spread the love

*देवरानी ने जेठानी जेठ सहित नाबालिग पर दर्ज कराया मुकदमा*

 

*चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी के संज्ञान में है पूरा मामला*

 

*नैनी प्रयागराज* नैनी थाना अंतर्गत खरकौनी क्षेत्र में कई महीनों से चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर मामूली कहासुनी व मारपीट में 10 फरवरी को देवरानी ने अपने जेठानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर 147,323,504,506,427 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है । देवरानी का कहना है कि आए दिन परिवार के सभी लोग मिलकर मारते हैं जिससे परेशान होकर यह कदम उठाना पड़ा । वही जेठानी और जेठ का कहना है कि नैनी क्षेत्र के खरकौनी में गिरिनार आश्रम के नाम से एक आश्रम स्थापित है जिसमें गिरिनार बाबा (गृहस्थ संत) रह कर पूजा पाठ करते थे करीब 6 महीने पहले उनकी मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के सबसे छोटे बेटे व बहू ने जमीन को लेकर मारपीट करने लगे तथा आश्रम में बने हुए सभी कमरों व किचन लैट्रिन बाथरूम में ताला लगा दिए। बता दे कि गिरिनार बाबा के पांच लड़के व चार बहू साथ में ही आश्रम में रहते थे जिसमें गिरनार बाबा के एक लड़के साधु शुक्ला की शादी नहीं हुई है । गिरिनार बाबा ने साधु शुक्ला को शादी करने से मना कर दिया था उन्होंने कहा था कि हमारे न रहने के बाद आश्रम में सभी पूजा पाठ का कार्य उन्हें देखना है इसलिए उन्होंने अपनी शादी नहीं की । बाबा के स्वर्गवासी होने के बाद सभी परिवार एक साथ आश्रम में रहते थे वही 4 लोग परिवार के एक सहमति से रहते थे वहीं दूसरी तरफ परिवार में सबसे छोटा भाई व उनकी पत्नी अलग रहती थी । किन्हीं कारणवश परिवार की सबसे छोटी बहू आश्रम के कई कमरों में ताला जड़ दिया जिससे आश्रम में रह रहे अन्य लोगों को परेशानी होने लगी इसी परेशानी को विवाद का कारण भी बताया जा रहा है छोटी बहू का कहना है कि हम अपने हिस्से के दरवाजों में ताला बंद किए थे जिसको हमारे जेठ ने तोड़ दिया । जेठ का कहना था कि जब परेशानियां होने लगी तो दरवाजों में बंद तालो को तोड़ दिया गया तथा जिन तालो को तोड़ा गया था वह उनके कमरे का नहीं बल्कि पिता के समय से रह रहे हम अपने ही कमरे का ताला तोड़े थे इसी तालो को तोड़ते समय सबसे छोटी बहू ने वीडियो बना लिया तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज करा दिया । जबकि दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई थी उनके तरफ से किसी प्रकार का मुकदमा नहीं लिखा गया है । यह सब बातें आश्रम में मौजूद रह रहे बच्चों तथा जेठ व जेठानी का कहना है । वही आश्रम में रह कर पूजा पाठ कर रहे गिरिनार बाबा के कृपा पात्र शिष्य साधु शुक्ला का कहना है कि आश्रम में बिजली और पानी की सप्लाई छोटे भाई वा उनकी पत्नी के द्वारा बंद कर दिया गया है जिसको लेकर खाना पीना बनाने के लिए पानी की समस्या हो गई है इन्हीं सब को देखते हुए बुधवार की रात में इंस्पेक्टर नैनी को भी फोन किया गया था इस्पेक्टर नैनी ने आश्वासन देकर फोन काट दिया । अब देखना यह है कि इस मामले में इंस्पेक्टर नैनी दोनों पक्ष की बातों को सुनकर कार्रवाई करेंगे अथवा एक ही पक्ष का मुकदमा दर्ज कर करवाई करेंगे । हालांकि इस मामले को अगर पुलिस विभाग गंभीरता के साथ नहीं लेता है तो आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है ।