April 21, 2026

अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ सरायइनायत की पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ सरायइनायत की पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

सरायइनायत प्रयागराज।थाना सरायइनायत की पुलिस ने अपराधियो की तलाश के दौरान आज थाना क्षेत्र से अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त से सघन पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध कब्जे से बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष सरायइनायत अरविन्द कुमार राय के नेतृत्व में आज गुरूवार को चौकी प्रभारी हनुमानगंज आशुतोष दीक्षित अपने हमराही पुलिस के साथ थाना क्षेत्र में अपराधियो की तलाश में लगे हुये थे तभी मुखबीर की खास सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत कतवारुपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर पक्की सड़क से अभियुक्त ननके मिश्रा उर्फ अजीत मिश्रा पुत्र राम बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम दुबावल थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज को एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार ब्यक्ति को पुलिस थाने ले आयी जहा गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सरायइनायत में मु0अ0सं0- 42/2023 धारा-3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत करते हूऐ पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही को पूरा किया।