दूधिया की बाइक से बालिका की मौत।
चोलापुर। क्षेत्र के गोला गांव के पास बुधवार की दोपहर दूधिया बालिका को धक्का मारते हुए वाराणसी की तरफ फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार दूधिया ने बालिका रंजना दो वर्ष पुत्र रविंद्र को धक्का मार दिया। जिसकी वजह से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बालिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम बालिका की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार दूधिया वाराणसी की तरफ भाग गया। जानकारी होते ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-