September 12, 2026

क्षेत्र के रामगांव में बुधवार की दोपहर किसान के फाँसी लगाने की सूचना से सनसनी फैल गई- दीपक सिंह

Spread the love

किसान ने लगाई फांसी,मौत।

 

चोलापुर। क्षेत्र के रामगांव में बुधवार की दोपहर किसान के फाँसी लगाने की सूचना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव के किसान सत्यपाल पटेल उम्र 45 वर्ष वाराणसी शहर से फूल बेच कर लौटे। और कमरे में लूंगी के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयो में बड़ा था। और परिवार में पत्नी संतारा देवी सहित दो लड़के हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव की अंत्योष्टि कर दी।