*दुष्कर्म अभियोग का वांछित आरोपी गिरफ्तार* शंकरगढ़ प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तो की विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शंकरगढ़ की पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आज शुक्रवार को शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नारीबारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह टीम के साथ क्षेत्र में वांछितों की तलाश में भ्रमणशील थे।इस0दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेन नगर तिराहे से दुष्कर्म के वांछित आरोपी गोपाल कृष्ण पुत्र विजय प्रकाश निवासी गुड़िया तालाब कस्बा शंकरगढ़ थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी के विरुद्ध थाना पर पंजीकृत 67/2022 धारा 376अन्य कई धारा 3/4एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार व आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-