July 16, 2026

चौकी इंचार्ज टेंवा ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

Spread the love

चौकी इंचार्ज टेंवा ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

सुनील साहू/रोशन पहल

 

 

कौशाम्बी-पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में चौकी इंचार्ज टेंवा उपनिरीक्षक अरुण मौर्य ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उपनिरीक्षक.अरुण कुमार मौर्या मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र बदलू निवासी लौधाना थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई।