दुल्हन का चल रहा था जीजा से अफेयर, दूल्हे ने Video दिखाकर किया खुलासा तो हुई मारपीट; मेहमान हुए दंगl
Bride Groom Fight At Wedding: एक शादी के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन की पोल सरेआम खोल दी. दूल्हे ने सभी मेहमानों के सामने दुल्हन का एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध का खुलासा किया. दुल्हन का अफेयर उसके जीजा से चल रहा था, जिसका वीडियो दूल्हे ने सभी के सामने चला दिया. शादी के दौरान माहौल ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया जब दूल्हे ने एक एक्स-रेटेड वीडियो के माध्यम से खुलासा किया कि दुल्हन अपने जीजा के साथ उसे धोखा दे रही है. कथित क्लिप में महिला अपनी गर्भवती बहन के पति के साथ बेड पर दिखाई दे रही है.ऑनलाइन साझा की गई एक क्लिप में चीन में नवविवाहितों को स्टेज पर देख सकते हैं. जैसे ही दूल्हे ने स्क्रीन पर वीडियो चलाया तो मेहमान पूरी तरह से हैरान रह गए. रिसेप्शन हॉल की दीवार पर दूल्हे ने प्रोजेक्टर के जरिए वीडियो प्ले किया. लोगों को जैसे ही इस असलियत का पता चला तो दुल्हन के होश उड़ गए. उसने अपने पति पर गुलदस्ता फेंका और फिर चिल्लाना शुरू कर दिया. दूल्हे ने चिल्लाकर बोला, ‘क्या आपको लगता है कि मुझे इस बारे में पता नहीं था?’ टिकटॉक पर शेयर किए जाने के बाद यह क्लिप काफी वायरल हो गई. लेकिन यह मूल रूप से NYPost के अनुसार 2019 में ऑनलाइन सामने आया था.हालिया अपलोड वीडियो को 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट में लिखा, ‘दूल्हे ने अपनी प्रेग्नेट बहन के पति के साथ मिलकर धोखा देने वाली पत्नी का एक वीडियो चलाया.’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ईमानदारी से कहूं तो कोई भी 1000 फीसदी ऐसा ही करेगा.’ एक अन्य ने लिखा, ‘तो उसने शादी पर इतना सारा पैसा क्यों बर्बाद किया?’ एक यूजर ने तर्क दिया, ‘हो सकता है कि उसे बहुत देर से पता चला और शादी के लिए भुगतान करने की जरूरत थी, भले ही उन्होंने इसे तोड़ दिया हो.’ एशिया वन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जोड़ा दो साल से एक साथ था और अपनी शादी के दिन से छह महीने पहले सगाई कर ली थी.

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza