दुमका:-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*दुमका SDO के निर्देश पर बाजार में औचक छापेमारी*
🔹️ प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुमका SDO के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम एवं जिला परामर्शी कोटपा विजय मरांडी द्वारा नगर थाना के पुलिस बल के साथ दुमका में सराय रोड स्थित थोक एवं खुदरा खाद्य विक्रेताओं की दुकानों में औचक छापेमारी की गई ।
🔹️ दुर्गा ट्रेडर्स- प्रोप.नीतू केलंका , सुनील कुमार भलोटिया , कमलाकांत मंडल, राजकुमार अग्रवाल के दुकान मे हुई छापामारी ।
🔹️ छापेमारी के क्रम में दुर्गा ट्रेडर्स (प्रोप.- नीतू केलंका) के दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पान मसाला पाया गया ।
🔹️ प्रतिबंधित पान मसाला पाए जाने के कारण मेसर्स दुर्गा ट्रेडर्स के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत् कार्रवाई की गई एवं खाद्य प्रतिष्ठान में ताम्बाकू,सिगरेट आदि बेचने के क्रम में राजकुमार अग्रवाल एवं बिनोद केलंका से जुर्माना वसूला गया ।
🔹️अभियान में दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई । खाद्य पदार्थ के कारोबारियों को शीघ्र लाईसेंस लेने और साफ सफाई के साथ मास्क पहनने तथा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक्सपाइरी खाद्य सामग्री नहीं बेचने का निर्देश दिया ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-