दुमका :- (झारखंड)
– – – – – – – – – – – – –
*आगामी चुनाव में पुनः बोगस वोटिंग को जारी रखने की तैयारी शुरू*
🔹️ दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत आनेवाले कई गाँवों में जा-जाकर पिछले कई बार की भांति इस बार भी मतदाता पुनरीक्षण एवं अन्य सुधार हेतु मतदाताओं से लिया गया था दस्तावेज और हाल का फोटो ।
🔹️ परन्तु आज दिनांक – 05/01/2022 को प्रकाशित “निर्वाचक नामावली 2022 S27 झारखंड” में पोड़ैयाहाट विधान सभा क्षेत्र सं0 -16 और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र सं0- 3 के तहत स्पष्ट अक्षरों में काॅलम के अंदर लिखा हुआ है ” गहन पुनरीक्षण 2003 की मूल निर्वाचक नामावली एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के पूर्व की सभी अनुपूरक सूचियों की एकीकृत निर्वाचक नामावली” । ये लिखे होने ईए बावजूद भी लिस्ट में है कई मृत व्यक्तियों के नाम ।
🔹️ बोगस वोटिंग के लिए तैयार कराए गए इस निर्वाचक नामावली ( सूची) में कई पुरूष मतदाताओं की जगह महिला मतदाता का है फोटो । और कई महिला मतदाता कार्ड पर पुरूष मतदाता का फोटो है मौजूद । ताकि बोगस वोटिंग में कोई दिक्कत न हो ।
🔹️ कई मतदाता कार्ड में तो जिस व्यक्ति के नाम से कार्ड जारी है , उसका फोटो है ही नहीं, किसी अन्य व्यक्ति का फोटो है । और कई कार्ड में जिस व्यक्ति का फोटो लगा है , वो नाम छपा ही नहीं है जो होना चाहिए ।
🔹️चुनाव के दिन लिस्ट के हिसाब से मरे हुए , भगोड़े , अनुपस्थित तथा बेनाम मतदाताओं के बदले दिया जाता है बोगस वोट ।
🔹️ सरैयाहाट प्रखंड में वर्षों से चल रहा है इस प्रकार का पुनरीक्षण कार्य जिसमें संबंधित स्थानीय बी.एल.ओ. का कुछ नहीं चलता है सही और अपडेटेड दस्तावेज । और प्रखंड में नियुक्त पदाधिकारी से लेकर कार्ड बनने के स्थल वाले निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी तक का होता है सारा खेल ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-