August 14, 2026

दीपक कुमार अग्रहरि बने दुध्दी विधानसभा के संयोजक – एस एम श्रीवास्तव

Spread the love

भाजपा आईटी विभाग म्योरपुर मण्डल के संयोजक दीपक कुमार अग्रहरि बने दुध्दी विधानसभा के संयोजक! एस एम श्रीवास्तव की रिपोर्ट!

सोनभद्र! जनपद के दक्षिणांचल में स्थित ब्लाक मुख्यालय कस्बा म्योरपुर निवासी श्री दीपक कुमार अग्रहरी (भाजपा आईटी विभाग के म्योरपुर मंडल संयोजक को) अब दुद्धी विधान सभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है! भाजपा के जमीन से जुडे़ युवा एवम जुझारू कार्यकर्ता को इस पद पर नयी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु इस आशय का पार्टी का नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया है! जिसे पढ़ कर दीपक को चाहने वाले उनके करीबियों में हर्ष का माहौल है!
बताते चले कि दीपक कम उम्र से ही समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने वाले काफी मिलन सार युवा हैं! पहली मुलाकात में ही दिल जीत लेने वाले दीपक की ब्यवहार कुशलता की विरोधी भी तारीफ किया करते हैं!
इनकी सम्पूर्ण कद काठी और ब्यक्तित्व में भारतीय सभ्यता एवम संस्कारों की अद्भुत छाप झलकती है! बडो़ का अदब व सम्मान करना और छोटे व सम आयु वालों से प्यार से मिलना दीपक के ब्यवहार में शामिल है!
दीपक जो हर जगह उजाला फैलाता है उसी तरह अपने नाम के अनुरूप दीपक अग्रहरी का सामाजिक सम्बंधों का दायरा जाति पात धर्म जिले व राज्य की सरहदों को तोड़ता दूर तक फैला है! क्या बनारस और क्या प्रयाग क्या यूपी और क्या गुजरात इन्हे चाहने वाले अनेक राज्य व जिलों में मौजूद हैं!
अपनी बैंक की नौकरी के साथ पार्टी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों को ये बेहतर संतुलन के साथ इतनी खूबसूरती से निभाते हैं कि हर कोई इनसे प्रभावित हो उठता है!
शायद इन्ही गुणों से प्रभावित हो कर पार्टी ने इनको मंडल संयोजक से प्रोन्नत कर विधान सभा दुद्धी का संयोजक बनाया है! आशा है कि यह अपनी मेहनत एवम लगन से इस नयी जिम्मेदारी को बखूबी संभालेगें!
सोशल मीडिया पर दीपक उर्फ छोटा योगी को बधाई देने वालों का तांता लगा है! श्री अशोक कुमार मिश्रा आदर्श उर्फ ज्ञानू मिश्रा अंकुर उर्फ शानू मिश्रा अमित रावत पवन श्रीवास्तव प्रधान पति/प्रतिनिधि गणेश जायसवाल सहित गांव की प्रधान श्री मती संगीता जी आदि ने दीपक को बधाई के साथ शुभकामनाओं का संदेश भेजा है!
हमारी सीआईबी टीम व एमवीडी न्यूज की ओर से भी दीपक जी को ढेर सारी शुभकामनायें!