May 7, 2026

भाजपा में मनीषा राखेचा बनी मीडिया प्रभारी – विजय परमार

Spread the love

पाली। भाजपा महिला मोर्चा की पाली जिला कार्यकारिणी में समाजसेविका मनीषा राखेचा को मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। राखेचा की जिला मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति का राजकंवर चौहान,रक्षा वैष्णव, लीला सोढ़ा,काजलकंवर देवड़ा,नीशा सोलंकी, कपिल राखेचा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहरकंवर का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मनीषा राखेचा काफी समय से कई सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सामाजिक कार्य और महिला सुरक्षा को लेकर भी राखेचा के अच्छे कार्यो पर क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार ने राखेचा को बधाई दी ।