*वाराणसी चोलापुर*
*दावत में खाने पीने को लेकर आपसी विवाद में एक युवक की मृत्यु*
चोलापुर थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में एक युवक की हत्या के मामले को लेकर माहौल गर्म हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस और ग्रमीणों के बीच पथराव और तगड़ी नोकझोक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोलापुर पुलिस को सुबह आठ बजे ताड़ी गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म के संचालक द्वारा सूचना दी गई कि उनके पोल्ट्री फार्म पर मजदूरों के बीच मारपीट हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि साजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ताड़ी कल रात यहां पार्टी करने आया था जिसके बाद वह घर लौटकर नही आया । और पुलिस के द्वारा पोल्ट्री फार्म में कार्यरत मजदूरों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि देर रात वह फार्म पर आया था जिसकी दावत खाने के बाद किसी बात को लेकर आपस में नोक झोक हुयी थी इसी बीच किसी श्रमिक द्वारा बगल में रखे गैस सिलेंडर सर पर पटक देने से मौत हो गयी उसके बाद उसे फार्म में ही स्थित एक 15 फुट गहरे शोखपीट में फेंक दिया गया है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने कुएं में तलाशी शुरू करनी चाही लेकिन कुएं में मुर्गियों के मल और फार्म के कचरे फेके जाने की वजह से फैली दुर्गंध की वजह से कोई भी कुएं में घुस नही पा रहा था, अंततः चोलापुर थाने पर तैनात मनोज कुमार सरोज नामक दीवान हिम्मत कर में उतर कर युवक की लाश को बाहर निकाला। युवक की लाश देखकर भीड़ उग्र हो गई। उग्र भीड़ पोल्ट्री फार्म के मालिक और हत्यारे को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग करने लगी। जब पुलिस जबरजस्ती शव को ले जाने लगी तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिसमें भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उक्त घटना में एक मजदूर गिरफ़्तार भी है। गांव में शांति व्यवस्था को देखते हुए फोर्स भी लगाई गई है। मौके पर सी ओ पिंडरा, एस डी एम सदर पहुँच भीड़ को बहुत समझाने कि कोशिश किया लेकिन भीड़ एक भी नहीं सुनने को तैयार थी राजेंद्र के चार लड़को व एक लड़की में साजन दूसरे नंबर पर था पूरा परिवार श्रमिक है माता राजकुमारी का रो रोकर बुरा हाल था ग्रामीणों के मुताबिक साजन पुत्र राजेंद्र निवासी ताड़ी विगत चार वर्ष से अंडे फार्म पर बतौर श्रमिक कार्यरत था बीच में वहाँ से हट भी गया था कल फार्म पर दावत होने पर दावत खाने गया था जहां ऐसी घटना घटित हो गयी।






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-