*प्*
*मुख्यमंत्री ने जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया*
*पीड़ितों की हर संभव मदद करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश*
लखनऊ: 12 अप्रैल,2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुँच कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-