July 26, 2026

थाना सरायइनायत पुलिस आभियान चलाकर क्षेत्र से एक नफर वारन्टी तथा अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा-

Spread the love

थाना सरायइनायत पुलिस आभियान चलाकर क्षेत्र से एक नफर वारन्टी तथा अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा

 

सरायइनायत प्रयागराज।अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान में थाना सरायइनायत पुलिस द्वारा दो अलग अलग अपराध से जुड़े कुल दो अपराधियो को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यवाही किया गया। जानकारी के अनुसार जिसमे एक अभियुक्त न्यायालय एडीजे नौ इलाहाबाद के मुकदमा अपराध संख्या 38021का वारन्टी है वही दूसरा अभियुक्त अवैध शराब के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवंअपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रयागराज कमिश्नरेट थाना सरायइनायत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के कुशल नेतृत्व में रविवार के दिन उप निरीक्षक अनीश कुमार भारद्वाज सिपाही भानु प्रताप यादव,सिपाही राजेश यादव द्वारा न्यायालय एडीजे 09 के मुकदमा अपराध संख्या 389/2021से सम्बंधित वारन्टी प्रभात सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम पुररूषोत्तमपुर थाना उतरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया।इसीक्रम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के अनुपालन में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप यादव अपने हमराही सियाही के साथ सुरक्षा गस्त में लगे थे। उसी बीच मुखबीर की सटीक सूचना पर हनुमानगंज में बने रेलवे क्रासिंग के पास से 10 लीटर शराब के साथ अभियुक्त राकेश बनवासी उम्र 20 वर्ष पुत्र सोनाई बनवासी जमनीपुर थाना सरायइनायत को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार स्थान से थाना सरायइनायत पर लाया गया जहाँ आगे की नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।