July 26, 2026

अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को पकड़ा-

Spread the love

अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को पकड़ा

 

औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज।औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाने में इसके पहले भी आबकारी अधिनियम में तीन मुकदमा दर्ज है।सघन पुछ तांछ के बाद पुलिस कार्यवाही की गयी। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित व सहायक पुलिस उपायुक्त करछना के निर्देशन में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे बीती रात दरोगा चंद्रपाल सिंह,दरोगा कमलेश गिरी अन्य हमराही पुलिस के साथ सुरक्षा गश्त एवं अपराध की तलाश में लगे हुए थे तभी मुखबीर की खास सूचना पर पुलिस टीम के साथ चोरवा नगर लवायन में घेराबन्दी की और मौके स्थान से 14 लीटर अवैध देशी शराब के साथ के एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया।पूछतांछ में आरोपी की पहचान कृश्णा निषाद पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम लवायन कला थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज के रूप में हुई।शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को थाने ले आयी थाने पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही को पूरा किया। FTR