June 12, 2026

थाना सरायइनायत की पुलिस ने एसओजी टीम की मदत से क्षेत्र के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा-

Spread the love

थाना सरायइनायत की पुलिस ने एसओजी टीम की मदत से क्षेत्र के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा

 

सरायइनायत प्रयागराज।थाना सरायइनायत व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी उसने थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने लूट जुड़े मामले से पूछताछ के बाद उन्हें जेल के लिए रवाना किया।वही पुलिस द्वारा उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन,एक लाइसेंसी रिवाल्वर तीन जिंदा कारतूस 32 बोर एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस आदि बरामद किये गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मीटिंग में लूट छिनैती करने वाले शातिर बदमाशो की शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने हेतु दिए गये निर्देश पर गुरुवार थानाध्यक्ष सरायइनायत सुशील कुमार दुबे एसओजी जनपदीय प्रभारी राजेश उपाध्याय गंगापार एसओजी प्रभारी इन्द्रप्रताप सिंह के टीम के साथ पंजीकृत मुकदमा 416/22 धारा 392 से जुड़े अपराधियो की तलाश हेतु क्षेत्र में मौजूद थे तभी सूचना मिली कि हबूसामोड़ के पास दो शातिर बदमाश खड़े हैं। सूचना पर यकीन कर थानाध्यक्ष सरायइनायत एसओजी टीम व अपनी टीम के साथ उस क्षेत्र में घेराबंदी किये और आरोपित अतुल सिंह पुत्र हरिभान सिंह व किशन भारतिया पुत्र अमर बहादूर भारतीया निवासीगण हबूसा बाहदुर थाना सरायइनायत को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश प्रयागराज जिले के है उन्होंने लूट की घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया है।पुलिस के मुताबिक जिसमे किशन भारतिया बहुत ही शातिर है उसके कब्जे से लूट के 13 मोबाइल एक रिवाल्वर तथा कारतूस मिले तथा अतुल के पास चोरी की दो मोबाइल एक अवैध तमंचा 315 बोर की व कारतूस बरामद हुए है।