June 12, 2026

अमर उजाला प्रयागराज में कार्य कर रहे नरसिंह मिश्रा की डेंगू से मौत-

Spread the love

अमर उजाला प्रयागराज में कार्य कर रहे नरसिंह मिश्रा की डेंगू से मौतl FTR

 

प्रयागराज न्यूज। इस समय डेंगू के कहर से पूरा प्रयागराज शहर परेशान है। वही अमर उजाला प्रयागराज के सरकुलेशन विभाग में कार्य कर रहे नरसिंह मिश्रा की भी आज डेंगू के कारण मौत हो गई है । नरसिंह मिश्रा अत्यंत ईमानदार कर्मचारियों में से थे और ये बेहद खुशमिजाज और नेकदिल इंसान भी थे। नरसिंह मिश्रा अमर उजाला से पहले दैनिक जागरण, नई दुनिया, हिंदुस्तान के साथ साथ अन्य कई अखबारों में भी काम कर चुके हैं। तीन दिन पहले डेंगू की पुष्टि के बाद बुधवार को नरसिंह मिश्रा की तबियत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें लखनऊ स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना से शहर के अखबार में कार्य कर रहे कर्मचारियों में गहरा दुख पहुंचा है। नरसिंह मिश्रा की मृत्यु पर अखबार जगत के कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया।