*1-थाना लालगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार—*
थाना लालगंज , जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.07.2022 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने के सम्बंध में लिखित तहरीर दी गई थी । जिसके आधार पर थाना लालगंगज पर मु0अ0सं0-182/2022 धारा 376,323,506 भादवि बनाम राजू पुत्र कल्लू पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरी0 लालगंज को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 28.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक लालगंज राम नरायण राम मय टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत राजापुर तिराहा के पास से वांछित अभियुक्त राजू पुत्र कल्लू निवासी बहुति थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2-थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 28.07.2022 को उ0नि0 राम बहादुर राय मय टीम द्वारा वारण्टी संतोष पटवा पुत्र नचकऊ निवासी रतीह थाना हलिया जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3-थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 28.07.2022 को उ0नि0 संतोष यादव मय टीम द्वारा वारण्टी छोटे लाल पाल पुत्र महादेव पाल निवासी मड़िहान बाजार थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 27 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0 शहर-02
थाना को0देहात-03
थाना चील्ह-01
थाना पड़री-01
थाना लालगंज-04
थाना जिगना-04
थाना चुनार-01
थाना जमालपुर-05
थाना अहरौरा-01
थाना मड़िहान-05

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-