*थाना रोहनिया पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ 03 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद चोरी की मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त एक अदद स्कूटी बरामद ।*
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.04.2022 को थाना रोहनिया पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की कार्यवाही व रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी मोहनसराय में मामूर थे । चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोहनिया बाजार में फल की दुकान से हुई मोबाईल चोरी करने वाले तीन व्यक्ति को कनेरी नहर चौराहा पुलिया के पास से स्कूटी सं0 UP32KC6459 से पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. राजवीर प्रताप सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह नि0 हरिणका थाना बबुरी जनपद चंदौली उम्र करीब 21 वर्ष, 2. शिवम राय पुत्र राजेश राय नि0 नकदिलपुर थाना रेवतीपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष, 3. आदित्य चौहान पुत्र अवधेश चौहान नि0 हरिणका थाना बबुरी जनपद चंदौली उम्र करीब 20 वर्ष बताये । जिसकी बारी बारी जमा तलाशी ली गयी तो राजबीर प्रताप सिंह उपरोक्त के पास से 1 अदद लावा कीपैड मोबाईल बरामद हुआ । पूछताछ के दौरा बताये की साहब हम तीनो ने यह फोन कल रोहनियाँ बाजार में एक फल की दुकान से चुराया था । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध अभियुक्त्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. राजवीर प्रताप सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह नि0 हरिणका थाना बबुरी जनपद चंदौली उम्र करीब 21 वर्ष,
2. शिवम राय पुत्र राजेश राय नि0 नकदिलपुर थाना रेवतीपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष,
3. आदित्य चौहान पुत्र अवधेश चौहान नि0 हरिणका थाना बबुरी जनपद चंदौली उम्र करीब 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*–
1. 1 अदद लावा कीपैड मोबाईल वरंग काला
2. घटना में प्रयुक्त स्कूटी UP32KC6459
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1.उ0नि0 रविकान्त मलिक, का0 विनोद यादव, का0 रंजीत यादव, थाना रोहनिया जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-