July 17, 2026

आदेश को ताक पर रख डाला, गेंहू क्रय केंद्र पर लटका है ताला-

Spread the love

*आदेश को ताक पर रख डाला, गेंहू क्रय केंद्र पर लटका है ताला*

हरहुआ वाराणसी जिले के हरहुआ ब्लाक के अंतर्गत आयर और गोसाईपुर में दो गेंहू क्रय केंद्र बनाये गए हैं। दोनों केंद्रों पर आज दोपहर तक ताला लटका मिला। हरहुआ ब्लाक के एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा किया गया है तो गलत हैं। वहीं जिला सहायक निबंधक अजित सिंह ने बताया कि गेंहू क्रय केंद्र बंद नहीं किया जाना चाहिए। यदि बंद है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।