November 6, 2026

थाना रोहनियाँ पुलिस नें अभियुक्त प्रवीण कुमार सिंह को अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ किया गिरफ्तार-

Spread the love

*दिनांक-29.03.2022*

*थाना रोहनियाँ पुलिस नें अभियुक्त प्रवीण कुमार सिंह को अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ किया गिरफ्तार*

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.03.2022 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रोहनियाँ पुलिस टीम नें भाजपा मण्डल कार्यालय के पीछे जाने वाली सड़क थाना रोहनियाँ से अभियुक्त 1. प्रवीण कुमार सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष नि0 परमहंस नगर कालोनी , साउथ एक्टेनशन, कंदवा ,वाराणसी को अंग्रेजी शराब लदी वाहन सं0 BR01AU1200 होण्डा सिटी की गाडी की डिग्गी व पिछली सीट से Royal Stag 11 पेटी में कुल 132 बोतल (प्रत्येक बोतल 750 ml) , ब्लैण्डर्स प्राइड 3 पेटी में कुल 36 बोतल (प्रत्येक बोतल 750 ml) व 8 p.m. कुल 816 पाऊच (प्रत्येक पाऊच 180 ml) बरामद हुई । जो लगभग 270 ली0 कीमती करीब 1 लाख 60 हजार रु0 है । उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अभियुक्त का नाम पता-*

2. प्रवीण कुमार सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष नि0 परमहंस नगर कालोनी , साउथ एक्टेनशन, कंदवा ,वाराणसी ।

*बरामदगी का विवरण –*

1. Royal Stag 11 पेटी में कुल 132 बोतल (प्रत्येक बोतल 750 ml)

2. ब्लैण्डर्स प्राइड 3 पेटी में कुल 36 बोतल (प्रत्येक बोतल 750 ml)

3. 8 p.m. कुल 816 पाऊच (प्रत्येक पाऊच 180 ml)

4. BR01AU1200 होण्डा सिटी कार।

पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0स0 – 0113/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण ।

*पुलिस टीम का विवरण-*

उ0नि0 गौरव कुमार, उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 बृजेश कुमार आर्या, का0 प्रदीप मध्येशिया थाना रोहनियाँ, जनपद वाराणसी ग्रामीण।